ePaper

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली 19 फरवरी को भारत आएंगे

Updated at : 07 Feb 2016 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली 19 फरवरी को भारत आएंगे

नयी दिल्ली: द्विपक्षीय संबंधों में महीनों रहे तनाव के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली 19 फरवरी को भारत आएंगे. प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह ओली की पहली विदेश यात्रा होगी. ओली की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष अपने रिश्तों में सदियों पुरानी गर्माहट फिर से लाने की कोशिश करेंगे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: द्विपक्षीय संबंधों में महीनों रहे तनाव के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली 19 फरवरी को भारत आएंगे. प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह ओली की पहली विदेश यात्रा होगी. ओली की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष अपने रिश्तों में सदियों पुरानी गर्माहट फिर से लाने की कोशिश करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत को उम्मीद है कि ओली और भारतीय नेतृत्व की मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते ‘‘नई उंचाइयों” को छुएंगे.

गौरतलब है कि नेपाल के नए संविधान के प्रावधानों को लेकर भारतीय मूल के मधेसियों की ओर से किए जा रहे आंदोलन की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली आए नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल से कहा कि भारत ओली की यात्रा को लेकर उत्सुक है, क्योंकि इससे द्विपक्षीय रिश्ते ‘‘और मजबूत होंगे.” सूत्रों ने बताया, पौडेल ने भारत के साथ नेपाल के सुरक्षा सहयोग को गहरा करने को लेकर उत्सुकता जताई.
सूत्रों ने बताया कि ओली 20 फरवरी को प्रमुख क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत वार्ता करेंगे. दो दिन की यात्रा पर भारत आए पौडेल ने नेपाल की ओर से किए गए उन संवैधानिक संशोधनों के बारे में भी सुषमा को जानकारी दी जिनसे मधेसी समुदाय संतुष्ट होंगे. उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार ‘‘शेष मुद्दों को सुलझाने के लिए गहन वार्ता कर रही है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola