ePaper

नेताजी के जापानी दुभाषिये ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की : ब्रिटिश वेबसाइट

Updated at : 06 Feb 2016 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
नेताजी के जापानी दुभाषिये ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की : ब्रिटिश वेबसाइट

लंदन : नेताजी के आखिरी दिनाें को बयां करने के लिए शुरू की गयी एक वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक एक जापानी दुभाषिये ने इस बात की पुष्टि की है कि 1945 में एक विमान दुर्घटना के बाद सुभाष चंद्र बोस की ताईपे में एक सैन्य अस्पताल में मौत हुई थी. बोसफाइल्स डॉट इन्फो […]

विज्ञापन

लंदन : नेताजी के आखिरी दिनाें को बयां करने के लिए शुरू की गयी एक वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक एक जापानी दुभाषिये ने इस बात की पुष्टि की है कि 1945 में एक विमान दुर्घटना के बाद सुभाष चंद्र बोस की ताईपे में एक सैन्य अस्पताल में मौत हुई थी.

बोसफाइल्स डॉट इन्फो वेबसाइट के मुताबिक बोस के साथ 1943 से 1945 के बीच दुभाषिये रहे काजुनोरी कुनीजुका अभी तक जीवित हैं और उन्होंने 18 अगस्त 1945 को ताईपेई में एक विमान दुर्घटना के परिणामस्वरुप उनकी मौत होने के बारे में अपनी डायरी में बोस के आखिरी दिनों का ग्राफिक ब्योरा लिखा है.

सनकेई शिमभुन अखबार के लंदन संवाददाता नोबुरु ओकाबे ने वेबसाइट को इस बात से अवगत कराया. उन्होंने डायरी की प्रति भी वेबसाइट को सौंपी है. बोस के पोते और वेबसाइट बनाने वाले आशीष रे ने बताया, डायरी जापानी भाषा में है. हम इसे अनुवाद कराएंगे और आने वाले समय में इसके प्रासंगिक अंशों को जारी करेंगे.

ओकाबे के मुताबिक कानीजुका 98 साल के हैं और जापान के कोबे में एक वृद्ध आश्रम में रह रहे हैं. ओकाबे उनसे मिले और यह सत्यापित किया कि विमान हादसे के बाद ताईपेई में जापानी सैन्य अस्पताल में बोस की मौत हुई थी. इससे पहले जब रे ताईपेई गये थे तब वह कैप्टन केइकीची के बेटे युकीची अरई से मिले थे. वह जापानी सेना के एक अधिकारी थे. वह बचे हुए उन सात लोगों में शामिल थे जो दुर्घटनाग्रस्त होने वाले विमान में सवार थे.

हालांकि, उन्होंने अपनी डायरी में यह भी लिखा है कि बोस के दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हुई थी. इसमें उल्लिखित बातों के मुताबिक ताईपे से विमान के उड़ान भरने के शीघ्र बाद जापानी बमवर्षक विमान ने फौरन ही नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola