ePaper

जापान के तोक्यो में भूकंप, सुनामी पर बना सस्पेंस

Updated at : 05 Feb 2016 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
जापान के तोक्यो में भूकंप, सुनामी पर बना सस्पेंस

तोक्यो : तोक्यो के करीब आज भूकंप आया जिसे महानगरीय क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किया गया. बहरहाल, भूकंप से न तो जानमाल के नुकसान की कोई खबर है और न ही सुनामी का खतरा है. जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार सात बज कर 41 मिनट पर आए […]

विज्ञापन

तोक्यो : तोक्यो के करीब आज भूकंप आया जिसे महानगरीय क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किया गया. बहरहाल, भूकंप से न तो जानमाल के नुकसान की कोई खबर है और न ही सुनामी का खतरा है. जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार सात बज कर 41 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। इसका केंद्र तोक्यो की सीमा के दक्षिण में कावासाकी शहर में था.

जापानी प्रसारक एनएचके की खबर के अनुसार, भूकंप की वजह से तोक्यो और ओदवारा के बीच बुलेट ट्रेन सेवा में थोड़ी देर के लिए बाधा आयी. ओदवारा शहर तोक्यो के दक्षिणी हिस्से के समीप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola