ऑस्ट्रेलिया में महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया
Updated at : 29 Jan 2016 9:25 PM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में 26 वर्षीय महिला ने एक साथ पांच बच्चों… एक लड़का और चार लड़कियों.. को जन्म दिया है. ऑनलाइन अखबार ‘डब्ल्यूएटूडे’ की खबर के अनुसार, तीन बच्चों की मां किम तुकी ने पर्थ के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में कल पांच बच्चों को जन्म दिया. सभी बच्चे स्वस्थ हैं. तुकी ने अपने […]
विज्ञापन
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में 26 वर्षीय महिला ने एक साथ पांच बच्चों… एक लड़का और चार लड़कियों.. को जन्म दिया है. ऑनलाइन अखबार ‘डब्ल्यूएटूडे’ की खबर के अनुसार, तीन बच्चों की मां किम तुकी ने पर्थ के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में कल पांच बच्चों को जन्म दिया. सभी बच्चे स्वस्थ हैं.
तुकी ने अपने पति वेगन के साथ मिलकर अपने बेटे किथ और उसकी चार बहनों अली, पेनलोप, टिफनी तथा बेट्रिक्स का स्वागत किया. तुकी को अपने गर्भावस्था के दौरान रोजाना 6,000 कैलोरी लेनी पड़ती थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने तक विशेषज्ञों का एक दल तुकी की देखभाल करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




