ePaper

ISIS के आतंकी कहीं भी हों, अमेरिका उन्हें छोड़ेगा नहीं : ओबामा

Updated at : 29 Jan 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
ISIS के आतंकी कहीं भी हों, अमेरिका उन्हें छोड़ेगा नहीं : ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को आईएसआईएस को नेस्तनाबूद करने का निर्देश देने के साथ ही कहा है कि इस आतंकवादी समूह के साजिशकर्ता किसी भी देश में हों, अमेरिका उन्हें छोडेगा नहीं. अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में ओबामा ने इस्लामिक स्टेट को कमजोर करने और नष्ट […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को आईएसआईएस को नेस्तनाबूद करने का निर्देश देने के साथ ही कहा है कि इस आतंकवादी समूह के साजिशकर्ता किसी भी देश में हों, अमेरिका उन्हें छोडेगा नहीं. अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में ओबामा ने इस्लामिक स्टेट को कमजोर करने और नष्ट करने के लिए अमेरिकी अभियान तेज करने पर चर्चा की. व्हाइट हाउस ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने जोर दिया कि अमेरिका जहां भी जरुरी होगा वहां किसी भी देश में आईएसआईएल (अन्य नाम आईएसआईएस) के आतंकी षड्यंत्रकारियों का मुकाबला करना जारी रखेगा.’

यह उल्लेख करते हुए कि आईएसआईएल से जुडे संगठन और अन्य चरमपंथी समूह उन क्षेत्रों में पनाहगाह पाने की कोशिश करते हैं जहां शासन कमजोर होता है. उन्होंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को लीबिया और अन्य देशों में आतंकवाद रोधी प्रयासों को मजबूत करने के निर्देश दिए जहां आईएसआईएल अपनी जडें जमाने की कोशिशों में लगा है.

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘आईएसआईएल को कमजोर करने और नष्ट करने के लिए वैश्विक साझेदारों के बीच लगातार समन्वय और सहयोग की आवश्यकता होगी तथा अमेरिका आईएसआईएल से लडने के लिए वैश्विक गठबंधन के प्रयासों का लगातार नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है.’ इस बीच, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के जीओपी के दावेदारों ने आईएसआईएस के प्रति ओबामा प्रशासन की नीतियों के लिए इसकी आलोचना जारी रखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola