कैंसर के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये गंभीर बीमारी, होगा ऑपरेशन

Published by : Aniket Kumar Updated At : 22 Feb 2026 4:58 PM

विज्ञापन

टीवी एक्टर शोएब और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दीपिका की सेहत को लेकर अब एक नई चिंता सामने आई है. लिवर कैंसर सर्जरी के बाद अब उनके पेट में एक समस्या हो गयी है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना होगा. इसकी जानकारी उनके पति ने अपने व्लॉग में दी. जानिए आखिर दीपिका को क्या हुआ?

विज्ञापन

Dipika Kakar: टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. जून 2025 में लिवर कैंसर के ट्यूमर की सर्जरी के बाद अब उनकी हेल्थ को लेकर एक और अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में हुए चेकअप में डॉक्टरों ने उनके पेट में 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट पाया है. इस बारे में उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में शेयर किया है. उन्होंने बताया कि दीपिका को दो दिन से हल्का पेट दर्द था, जो अचानक बढ़ गया. जांच कराने पर सीटी स्कैन में सिस्ट का पता चला.

पेट और कंधे के दर्द से घबरा गईं दीपिका

दीपिका ने भी बताया कि पेट दर्द के साथ कंधे में दर्द हो रहा था, जिससे वे घबरा गई थीं. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कंधे का दर्द सिस्ट से जुड़ा नहीं है. अच्छी बात ये है कि बाकी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं और समस्या शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ गई.

3-4 दिनों के लिए होना होगा भर्ती

डॉक्टरों ने सर्जरी का फैसला किया है. दीपिका को 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना होगा और मंगलवार को छोटा सा प्रोसीजर किया जाएगा, जिसमें सिस्ट को जलाकर हटाया जाएगा. शोएब ने कहा कि लिवर कैंसर के इलाज के बाद से उन्हें दोबारा बीमारी लौटने का डर बना रहता है, लेकिन फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है. खुद दीपिका ने इमोशनल होकर फैंस को सलाह दी कि शरीर में हल्का सा भी दर्द को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच जरूर कराएं.

यह भी पढे़ं: The Kerala Story 2 पर भड़के अनुराग कश्यप, फिल्म को बताया “बकवास प्रोपेगैंडा”

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola