यमन के राष्ट्रपति भवन के पास आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत
Updated at : 28 Jan 2016 9:05 PM (IST)
विज्ञापन

अदन: देश के दक्षिणी शहर अदन स्थित यमन के राष्ट्रपति भवन के बाहर चेक प्वाइंट पर आत्मघाती कार बम विस्फोट में आज कम से कम आठ लोगों को मौत हो गयी.सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में सैनिक और आम नागरिक शामिल हैं. विस्फोट में कम […]
विज्ञापन
अदन: देश के दक्षिणी शहर अदन स्थित यमन के राष्ट्रपति भवन के बाहर चेक प्वाइंट पर आत्मघाती कार बम विस्फोट में आज कम से कम आठ लोगों को मौत हो गयी.सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में सैनिक और आम नागरिक शामिल हैं. विस्फोट में कम से कम 12 लोग घायल भी हुए हैं.
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि हमले में एक स्थानीय उद्योगपति के काफिले को निशाना बनाया गया था जो राष्ट्रपति भवन जा रहे थे.सूत्रों ने शुरुआत में कहा था कि काफिले में अदन के गर्वनर अदेरस अल-जुबैदी थे, लेकिन बाद में बताया गया कि हादसे के वक्त वह इलाके में नहीं थे.गवाहों ने कहा कि विस्फोट में कम से कम छह वाहन और पास में स्थित एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




