सीरिया पर रूसी अटैक, 12 स्कूली बच्चों की मौत

बेरूत : एक निगरानी समूह के अनुसार सीरिया के अलेप्पो प्रांत में एक स्कूल के रूसी हवाई हमले की चपेट में आने से कम से कम 12 बच्चों की मौत हो गयी. इस हमले में इन बच्चों के अलावा एक शिक्षक सहित तीन वयस्कों भी मारे गये हैं. सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा […]
बेरूत : एक निगरानी समूह के अनुसार सीरिया के अलेप्पो प्रांत में एक स्कूल के रूसी हवाई हमले की चपेट में आने से कम से कम 12 बच्चों की मौत हो गयी. इस हमले में इन बच्चों के अलावा एक शिक्षक सहित तीन वयस्कों भी मारे गये हैं. सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि अंजारा शहर में हुए इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल भी हुए हैं. समूह ने कहा कि उत्तरी प्रांत में रविवार से ही सरकारी और विद्रोही बलों के बीच मुठभेड़ और भारी हवाई हमले हो रहे हैं.
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने यह खबर भी दी है कि ओलेप्पो सिटी में विद्रोहियों के रॉकेट हमले में कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गयी. सीरिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन के साथ ही संघर्ष मार्च 2011 में शुरू हुआ था और उस समय से अब तक 2 लाख साठ हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. सीरिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन के साथ ही संघर्ष मार्च 2011 में शुरू हुआ था और उस समय से अब तक 2,60,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




