ePaper

नेपाल में फिर से भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Updated at : 28 Dec 2015 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में फिर से भूकंप के झटके, दहशत में लोग

काठमांडू : भूकंप की भीषण त्रासदी झेल चुके नेपाल को भूकंप के नाम से भी डर लगता है. वहीं नेपाल में भूकंप के झटकों का आना बदस्तूर जारी है. भूकंप की त्रासदी झेल चुके नेपाल के मध्य में भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी है. जानकारी के मुताबिक आज मध्य नेपाल में […]

विज्ञापन

काठमांडू : भूकंप की भीषण त्रासदी झेल चुके नेपाल को भूकंप के नाम से भी डर लगता है. वहीं नेपाल में भूकंप के झटकों का आना बदस्तूर जारी है. भूकंप की त्रासदी झेल चुके नेपाल के मध्य में भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी है. जानकारी के मुताबिक आज मध्य नेपाल में आज 4.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्री भूकंप केंद्र के मुताबिक यह झटके सुबह तीन बजकर 52 मिनट पर महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 52 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र काठमांडू से पूर्व में 85 किमी दूर दोलखा जिले में था. नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद से चार और उससे अधिक की तीव्रता वाले 420 झटके महसूस किए गए हैं. गोरखा भूकंप में लगभग नौ हजार लोगों की मौत हो गई थी. पांच दिन पहले भी दोलखा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता 4.1 थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola