पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने मोदी की पाकिस्तान यात्रा का स्वागत किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाहौर की संक्षिप्त यात्रा का यह कहते हुए स्वागत किया है कि यह ‘‘रिश्तों की नई शुरुआत’ है और इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. अफगानिस्तान से स्वदेश लौटते समय मोदी कल दो घंटे के लिए लाहौर […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाहौर की संक्षिप्त यात्रा का यह कहते हुए स्वागत किया है कि यह ‘‘रिश्तों की नई शुरुआत’ है और इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. अफगानिस्तान से स्वदेश लौटते समय मोदी कल दो घंटे के लिए लाहौर में थे.
इस दौरान उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से उनके रायविंद स्थित आवास में बातचीत की. संसद में विपक्ष के नेता सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) मोदी की यात्रा का समर्थन करती है. पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट किया ‘‘पाकिस्तान में आपका स्वागत है नरेंद्र मोदी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




