ePaper

अफगानिस्तान के संसद भवन का उद्घाटन करेंगे मोदी

Updated at : 21 Dec 2015 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान के संसद भवन का उद्घाटन करेंगे मोदी

काबुल : भारतीय लोकतंत्र की ओर से अफगानिस्तान को एक अमूल्य भेंट प्रदान की जाएगी. अफगानिस्तान में लोकतंत्र के केंद्र माने जाने वाले संसद का भवन राजधानी काबुल में बनकर तैयार है. जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. भारत ने अफगानिस्तान से अपना संबंध […]

विज्ञापन

काबुल : भारतीय लोकतंत्र की ओर से अफगानिस्तान को एक अमूल्य भेंट प्रदान की जाएगी. अफगानिस्तान में लोकतंत्र के केंद्र माने जाने वाले संसद का भवन राजधानी काबुल में बनकर तैयार है. जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. भारत ने अफगानिस्तान से अपना संबंध सुधारने और आपसी एकजुटता को दर्शाने के लिए संसद भवन बनाने का काम सात साल पहले शुरू हुआ था. यह भवन इस साल के अंत यानी की 31 दिसंबर को बनकर तैयार हो जाएगा.

गौरतलब हो कि संसद भवन को चार साल पहले ही बनकर तैयार होना था लेकिन यह अब जाकर अपने अंतिम रुप में आएगा. भारत सरकार के अधिकारियों के मुताबिक संसद भवन का काम नब्बे फीसदी से ऊपर पूरा हो चुका है. अफगानिस्तान के स्थानीय समाचारों के मुताबिक इस निर्माण पर चार करोड़ से ज्यादा डॉलर खर्च होना था जो बाद में बढ़कर नौ करोड़ से ज्यादा हो गया. भवन का वास्तुशिल्प मुगल और आधुनिक स्थापत्य कला पर निर्भर है. इस भवन का ऊपरी भाग एशिया का सबसे बड़े गुंबद के रुप में जाना जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola