ePaper

स्पेन के PM मारियानो को किशोर ने मारा मुक्का, टूटा चश्मा, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 17 Dec 2015 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्पेन के PM मारियानो को किशोर ने मारा मुक्का, टूटा चश्मा, आरोपी गिरफ्तार

मैड्रिड : स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रखोई को बुधवार को 17 साल के एक किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान मुक्का मार दिया. यह घटना प्रधानमंत्री मारियानो की पकड़ वाले इलाके गैलिसिया में घटी. इस घटना में उनका चश्मा टूट गया. 60 साल के रखोई रविवार को होने वाले चुनाव के लिए अपनी पार्टी कंजरवेटिव […]

विज्ञापन

मैड्रिड : स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रखोई को बुधवार को 17 साल के एक किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान मुक्का मार दिया. यह घटना प्रधानमंत्री मारियानो की पकड़ वाले इलाके गैलिसिया में घटी. इस घटना में उनका चश्मा टूट गया. 60 साल के रखोई रविवार को होने वाले चुनाव के लिए अपनी पार्टी कंजरवेटिव पॉप्युलर पार्टी के प्रचार के लिए घूम रहे हैं. उसी दौरान यह घटना घटी. बताया जाता है कि बेरोजगारी से परेशान उस युवक ने नाराजगी बस प्रधानमंत्री कोघूसा मारा.

इस हमले में प्रधानमंत्री को रखोई को चोट नहीं आयी और उन्होंने अपना चुनाव प्रचार जारी रखा. उस युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इस घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी हुआ है, जिसमें वह लड़का काली जैकेट में प्रधानमंत्री के चेहरे के बायें हिस्से पर प्रहार करता हुआ दिखता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola