नेपाल में ईंट भट्टे में विस्फोट, 6 भारतीयों की मौत

काठमांडो : पूर्वी नेपाल में एक ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद 105 फुट उंची चिमनी गिर जाने के कारण छह भारतीय मजदूरों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गयी. घटना में मरने वाले छह भारतीयों में चार नाबालिग हैं. पुलिस ने बताया कि नेपाल के इटहरी शहर के न्यू जया नेपाल ब्रिक फैक्टरी […]
काठमांडो : पूर्वी नेपाल में एक ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद 105 फुट उंची चिमनी गिर जाने के कारण छह भारतीय मजदूरों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गयी. घटना में मरने वाले छह भारतीयों में चार नाबालिग हैं. पुलिस ने बताया कि नेपाल के इटहरी शहर के न्यू जया नेपाल ब्रिक फैक्टरी में कल यह घटना हुई.
दुर्घटना में मरने वाले भारतीयों में पश्चिम बंगाल के सद्दाम हुसैन 16, राहुल मियां, 12, सलीम मियां ,16 और बिहार के गरीबलाल पासवान ,50, मिथिलेश पासवान ,25 और मुस्ताफ मियां ,16वर्ष शामिल हैं. इस दुर्घटना में दो नेपालियों भगाली देवी चौधरी ,60 और शिव लाल चौधरी ,20, की मौत हो गयी.
काठमांडो पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में करीब 25 लोग घायल हो गये जिनमें चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. धरान के बीपी कोईराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में घायलों का उपचार हो रहा है. चिमनी से धुआं नहीं निकल पा रहा था और इसी कारण विस्फोट की घटना हुई जिससे चिमनी गिर गयी। विस्फोट के समय करीब दस लाख कच्ची इंर्टें पकाई जा रहीं थी. एक स्थानीय निवासी टिकाराम चौधरी ने कहा कि 25 अप्रैल के भूकंप में चिमनी का उपरी हिस्सा ध्वस्त हो गया था और हाल में ही इसकी मरम्मत की गयी थी.
उन्होंने कहा कि मरम्मत के दौरान चिमनी में रखी गई लकडी और प्लास्टिक को नहीं हटाया गया था और इसी वजह से संभव है कि यह घटना हुई हो. भट्टे के मालिक ने इसके फिर से शुरु होने पर कल ही मिठाई बांटी थी. नेपाल में 850 से अधिक ईंट भट्टे हैं जिनमें नेपाल और भारत के हजारों मजदूर काम करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




