पाक बम विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

पेशावर : पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत दक्षिण पश्चिम कबायली क्षेत्र में आज एक भीड़भाड़ वाले कपड़ा बाजार में एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी जबकि 55 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका कुर्रम एजेंसी में पराचिनार इलाके के ईदगाह […]
पेशावर : पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत दक्षिण पश्चिम कबायली क्षेत्र में आज एक भीड़भाड़ वाले कपड़ा बाजार में एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी जबकि 55 अन्य घायल हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका कुर्रम एजेंसी में पराचिनार इलाके के ईदगाह मार्केट में हुआ. उस समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग थे जो कपड़ों की खरीददारी के लिए पहुंचे थे. राजनीतिक प्रशासक अमजद अली खान ने बताया, ‘‘धमाके में 23 लोगों की मौत हो गयी जबकि 55 अन्य घायल हो गए.” इस बीच दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट आत्मघाती हमला था या रिमोट कंट्रोल धमाका. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहे हैं. वैसे मीडिया की खबर है कि विस्फोट एक बम लगाकर किया गया. दो संदिग्ध विस्फोट स्थल से हिरासत में लिए गए हैं. किसी भी व्यक्ति या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. बचाव एवं आपात टीमें विस्फोट स्थल पर पहुंची और उन्होंने मारे गए और घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




