ePaper

कैलिफोर्निया शूटआउट : सैयद फारुक को मिले थे 28,500 डॉलर

Updated at : 08 Dec 2015 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
कैलिफोर्निया शूटआउट : सैयद फारुक को मिले थे 28,500 डॉलर

वाशिंगटन : कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सैयद फारुक के बैंक खाते में इस घटना से दो सप्ताह पूर्व 28,500 डॉलर जमा किए गये थे. एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. गौर हो कि फारुक और उसकी पत्नी ने कैलिफोर्निया में गोलीबारी की थी जिसमें 14 लोग मारे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सैयद फारुक के बैंक खाते में इस घटना से दो सप्ताह पूर्व 28,500 डॉलर जमा किए गये थे. एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. गौर हो कि फारुक और उसकी पत्नी ने कैलिफोर्निया में गोलीबारी की थी जिसमें 14 लोग मारे गये थे. जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि फारुक को यह राशि वेबबैंक डॉट कॉम से मिली थी.

फॉक्स न्यूज ने सान बर्नार्डिनो में हुई घातक गोलीबारी पर अपनी विशेष रिपोर्ट में कहा, जांचकर्ता इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या फारुक ने ऋण के रुप में यह राशि ली थी. फारुक के माता पिता अमेरिका से पाकिस्तान आकर बस गये थे. वह एक पर्यावरणीय स्वास्थ्य निरीक्षक के तौर पर प्रतिवर्ष 53,000 डॉलर कमाता था. वह और पाकिस्तान से आई उसकी पत्नी ताशफीन मलिक ने गत बुधवार को गोलीबारी की थी जिसे राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आतंकवादी कृत्य करार दिया था.

एफबीआई अधिकारियों ने कल संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादी दंपति को पिछले कुछ समय से चरमपंथ से प्रभावित हो रहे थे. एफबीआई के लॉस एंजिलिस फील्ड ऑफिस में प्रभारी सहायक निदेशक डेविड बॉउडिक ने कहा, वे दोनाें कुछ समय से चरमपंथ से प्रभावित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola