ePaper

फ्रांस और रुस आईएस के खिलाफ मिलकर करेंगे हमला

Updated at : 27 Nov 2015 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रांस और रुस आईएस के खिलाफ मिलकर करेंगे हमला

मास्को : फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद रुस और फ्रांस इस्लामिक स्टेट आईएस के जिहादियों के खिलाफ समन्वित हमले करने के लिए राजी हो गए हैं. पुतिन ने कहा कि मास्को ‘सकारात्मक’ विपक्षी समूहों पर बमबारी करने से बच सकता है. ओलांद ने […]

विज्ञापन

मास्को : फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद रुस और फ्रांस इस्लामिक स्टेट आईएस के जिहादियों के खिलाफ समन्वित हमले करने के लिए राजी हो गए हैं. पुतिन ने कहा कि मास्को ‘सकारात्मक’ विपक्षी समूहों पर बमबारी करने से बच सकता है.

ओलांद ने कल अपने रुसी समकक्ष के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दाएश आईएस के खिलाफ हमले तेज किए जाएंगे और इन हमलों में समन्वय रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि इन हमलों में प्रमुख ध्यान तेल के परिवहन पर केंद्रित किया जाएगा. ओलांद आईएस के खिलाफ एक व्यापक गठबंधन के लिए समर्थन जुटाने के लिए कूटनीति अभियान के अंतिम चरण के तहत मास्को में थे. यहां दोनों नेताओं ने एक साझा जमीन तलाशने की कोशिश की. हालिया आतंकी हमलों में सैंकडों लोग मारे जा चुके हैं.
पुतिन ने कहा, ‘‘आज हम आतंकवाद-रोधी रास्ते पर हमारे साझा कार्यों में तेजी लाने पर, आतंकवाद के खिलाफ लडने में सूचना के आदान-प्रदान को सुधारने पर, हमारे सैन्य विशेषज्ञों के बीच रचनात्मक काम करने पर सहमत हुए हैं.’

पुतिन ने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि हम इस बारे में सूचना साझा करेंगे कि कौन से क्षेत्र आतंकियों के बजाय सकारात्मक विपक्ष के पास हैं. और हम उन क्षेत्रों पर हवाई हमले बोलने से बचेंगे।’ आईएस के ठिकानों पर बमबारी का एक समानांतर अभियान चला रहे अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के देश लगातार मास्को पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह असद और आईएस से लड रहे नरमपंथी समूहों पर हमले बोलकर सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन की मदद करने की कोशिश कर रहा है.

हालांकि रुस में वार्ताओं के दौरान असद की भूमिका एक गहरा विभाजनकारी मुद्दा बनी रही. रुसी नेता ने कहा कि जमीनी स्तर पर लड़ रही सीरियाई सेना ‘‘आतंकवाद के खिलाफ लडाई में एक स्वाभाविक साझीदार है’. इसी बीच ओलांद ने कहा कि ‘‘सीरिया के भविष्य में’ असद के लिए ‘‘कोई स्थान नहीं है’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola