चीन ने 28 आतंकवादियों को मार गिराया
Updated at : 20 Nov 2015 4:54 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में चलाए गए एक बडे सुरक्षा अभियान में विदेशी आतंकी संगठनों से जुडे 28 आतंकवादी मारे गए.शिनजियांग प्रांत के सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार कोयले की एक खदान पर घातक हमला बोलकर 16 लोगों की हत्या करने के जिम्मेदार एक आतंकी समूह के 28 लोगों […]
विज्ञापन
बीजिंग: चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में चलाए गए एक बडे सुरक्षा अभियान में विदेशी आतंकी संगठनों से जुडे 28 आतंकवादी मारे गए.शिनजियांग प्रांत के सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार कोयले की एक खदान पर घातक हमला बोलकर 16 लोगों की हत्या करने के जिम्मेदार एक आतंकी समूह के 28 लोगों को प्रांत की पुलिस ने 56 दिन के अभियान में मार गिराया.
बयान में कहा गया कि अक्सू क्षेत्र की बाएचेंग काउंटी स्थित कोयले की एक खदान में ‘सशस्त्र डकैतों के एक समूह’ ने 18 सितंबर को हमला बोला था, जिसमें 11 नागरिक, तीन पुलिसकर्मी और दो अर्द्ध-पुलिस सदस्य और 18 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद आतंकियों की खोज शुरु की गई थी.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि खदान पर हमलों के बाद आतंकी फरार होकर पहाडों में चले गए थे. रिपोर्ट में कहा गया कि हमले के बाद पुलिस ने एक नियमित तलाश शुरु की। इसमें पुलिस ने 1300 वर्ग किलोमीटर के इलाके में खोजबीन की और इसमें 10 हजार से ज्यादा नागरिकों को शामिल किया गया.
इसमें कहा गया, ‘‘पुलिस और समूह के बीच हुई गोलीबारी में समूह के 28 सदस्य मारे गए थे. एक सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया था.” बयान में कहा गया कि आतंकियों के समूह को विदेश के एक चरमपंथी समूह से सीधे निर्देश मिल रहे थे. इस आतंकी समूह का नेतृत्व शिनजियांग के दो स्थानीय लोगों मूसा तोहनियाज और मामत आयसा के हाथ था. बयान में कहा गया कि जांच जारी होने की वजह से संगठन का नाम उजागर नहीं किया जा सकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




