ePaper

बम के डर से एयर फ्रांस की पेरिस जा रही दो उडानों का मार्ग बदला गया

Updated at : 18 Nov 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
बम के डर से एयर फ्रांस की पेरिस जा रही दो उडानों का मार्ग बदला गया

वाशिंगटन : अमेरिका से पेरिस जा रहीं एयर फ्रांस की दो उडानों का मार्ग ‘‘बम होने के डर’ से बदल दिया गया। दोनों विमान सुरक्षित उतर गए. फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए घातक हमलों के कुछ ही दिनों बाद लॉस एंजिलिस से उडान भरने वाले एक विमान का मार्ग यूटा में सॉल्ट लेक सिटी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका से पेरिस जा रहीं एयर फ्रांस की दो उडानों का मार्ग ‘‘बम होने के डर’ से बदल दिया गया। दोनों विमान सुरक्षित उतर गए. फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए घातक हमलों के कुछ ही दिनों बाद लॉस एंजिलिस से उडान भरने वाले एक विमान का मार्ग यूटा में सॉल्ट लेक सिटी की ओर परिवर्तित कर दिया गया जबकि वाशिंगटन से उडान भरने वाले दूसरे विमान का मार्ग कनाडा के हैलीफैक्स की ओर परिवर्तित कर दिया गया.

लॉस एंजिलिस से उडान भरने वाली उडान संख्या 65 और अमेरिका की राजधानी के निकट वर्जिनिया में डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उडान भरने वाली उडान संख्या 55 सुरक्षित उतर गई हैं. विमानन कंपनी ने एक बयान में बताया कि विमानों के ‘‘उडान भरने के बाद अज्ञात व्यक्ति से धमकियां मिली थीं।’ उन्होंने कहा, ‘‘ एहतियातन कदम उठाते हुए और सभी आवश्यक सुरक्षा जांच करने के लिए एयर फ्रांस ने दोनों विमानों को उतारने का अनुरोध करने का निर्णय लिया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola