ePaper

भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं : शरीफ

Updated at : 06 Nov 2015 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं : शरीफ

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है क्योंकि बल का प्रयोग स्थिति को केवल बदतर कर सकता है. साथ ही उन्‍होंने दोनों देशों के बीच सभी लंबित मुद्दों को सुलझ जाने की आशा जताई. ‘द नेशन’ ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है क्योंकि बल का प्रयोग स्थिति को केवल बदतर कर सकता है. साथ ही उन्‍होंने दोनों देशों के बीच सभी लंबित मुद्दों को सुलझ जाने की आशा जताई. ‘द नेशन’ ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ कल बैठक के दौरान शरीफ ने वार्ता के जरिये भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की इच्छा जताई क्‍योंकि उनका मानना है कि बल का प्रयोग स्थिति को केवल बदतर कर सकता है.

खबर के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है. शरीफ ने कहा कि उनकी सरकार सतत विकास के लिए भारत, अपने सभी पडोसियों तथा समग्र रुप से विश्व के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहती है.

इस बैठक में विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातेमी और राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डाक्टर आसिफ किरमानी भी मौजूद थे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने (शरीफ और हुसैन) क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और दोहराया कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति एवं समृद्धता के लिए सभी पडोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए संकल्पबद्ध है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola