ePaper

आठ नवंबर को लालू की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी : सुशील मोदी

Updated at : 06 Nov 2015 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
आठ नवंबर को लालू की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी : सुशील मोदी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है. सभी पार्टियों के नेता अब बस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद यादव राजनीति के डपोरशंख हैं. सुशील मोदी ने कहा कि ना ही उनका दावा सही होता है, […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है. सभी पार्टियों के नेता अब बस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद यादव राजनीति के डपोरशंख हैं. सुशील मोदी ने कहा कि ना ही उनका दावा सही होता है, न वादा. मोदी ने कहा कि पिछले विधान सभा में सरकार बनाने का दावा कर रहे थे और जीते केवल 22 सीट.

सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि वैसे ही लोकसभा चुनाव में वे 40 में से 30 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, लेकिन उन्हें मिली मात्र 4 और अपराधियों की मदद के बावजूद भी बेटी को नहीं जिता पाये. सुशील मोदी ने लालू पर हमला करते हुए कहा कि अब वे विधानसभा की 190 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं.

मोदी ने कहा कि आठ नवंबर को भाजपी की विजय शंखनाद होने के बाद डपोरशंख मौन हो जाएंगे और उनकी वैलिडिटी खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola