नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को मिला IMF का सहारा
Updated at : 06 Nov 2015 4:30 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज व्यवस्था के तहत 50.2 करोड डालर की 10वीं किस्त मिलेगी. यह बात मीडिया में आयी खबर में कही गयी है. डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तान के आर्थिक दृष्टिकोण की समीक्षा के बाद कल विस्तारित कोष सुविधा के तहत अगली […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज व्यवस्था के तहत 50.2 करोड डालर की 10वीं किस्त मिलेगी. यह बात मीडिया में आयी खबर में कही गयी है.
डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तान के आर्थिक दृष्टिकोण की समीक्षा के बाद कल विस्तारित कोष सुविधा के तहत अगली किस्त देने की घोषणा की गयी.आईएमएफ के पाकिस्तान मिशन के प्रमुख हैराल्ड फिंगर ने कहा ‘‘मिशन और पाकिस्तान सरकार के बीच विस्तृत कोष सुविधा की नौवीं समीक्षा पूरी होने पर सहमति हुई है.’आईएमएफ द्वारा इसकी घोषणा के मौके पर वित्त मंत्री इसहाक दर भी मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




