लालू, नीतीश ने किया दलितों के साथ विश्वासघात : सुशील

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आरक्षण को मुख्य मुद्दा बनाने के उद्देश्य से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में एक ही कार्यक्रम के दौरान एक मंच से धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने […]
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आरक्षण को मुख्य मुद्दा बनाने के उद्देश्य से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में एक ही कार्यक्रम के दौरान एक मंच से धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की वकालत कर दलितों-पिछडों के साथ विश्वासघात किया था. सुशील ने आज ट्विट कर कहा ‘लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने 2005 में एक ही कार्यक्रम के दौरान एक मंच से धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की वकालत थी. जब दलितों-पिछड़ों के साथ उनका यह विश्वासघात सामने आ गया, तब इनकी बोलती बंद है.
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव के तहत 57 विधानसभा में आगामी 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में आरक्षण को मुख्य मुद्दा बनाकर उन्होंने कहा कि भाजपा न दलितों-पिछडों की हकमारी होने देगी और न ही धार्मिक आधार पर आरक्षण लागू होने देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




