चीन में अब दो बच्चे पैदा करने की आजादी
Updated at : 29 Oct 2015 4:54 PM (IST)
विज्ञापन

बीजींग : चीनी सरकार ने अपने जनसंख्या नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. चीन के सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए लोगों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी है. गौरतलब है कि पिछले कई सालों से चीन ने बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाने के लिए एक बच्चे की नीति अपनायी थी. […]
विज्ञापन
बीजींग : चीनी सरकार ने अपने जनसंख्या नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. चीन के सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए लोगों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी है.
China to allow all couples to have two kids, ending one-child policy: CPC commuique https://t.co/KLYPWfpJ6u pic.twitter.com/9Wt2MLiY5S
— China Xinhua News (@XHNews) October 29, 2015
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से चीन ने बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाने के लिए एक बच्चे की नीति अपनायी थी. अपने इस नीति के वजह से चीन ने काफी हद तक जनसंख्या वृद्दि दर पर काबू पा लिया था.जानकारों के मुताबिक चीन की ज्यादातर आबादी वृद्ध होते जा रही है. इससे चीन की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. वृद्ध लोगों की आबादी बढ़ने से देश की उत्पादकता पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.
चीन की 30 फीसदी आबादी 50 से पार कर चुकी है.जनसंख्या में तेज गिरावट की वजह से 15 सालों में चीन के आधे से ज्यादा स्कूल बंद हो चुके है. वर्ष 1979 में चीन ने एक बच्चे की नीति अपनायी थी. तब से लगातार चीन की जनसंख्या वृ्द्धि दर में गिरावट देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




