ePaper

आपका जुमला भूख को नहीं मिटाता साहब : राहुल गांधी

Updated at : 29 Oct 2015 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
आपका जुमला भूख को नहीं मिटाता साहब : राहुल गांधी

बेनीपट्टी / किशनगंज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महागठबंधन के खिलाफ की गई उनकी ‘थ्री इडियट्स’ संबंधी टिप्पणी को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि मोदी इस तरह की टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह बिहार चुनावों में राजग की ‘‘पराजय’ को भांप रहे हैं. राहुल गांधी ने […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी / किशनगंज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महागठबंधन के खिलाफ की गई उनकी ‘थ्री इडियट्स’ संबंधी टिप्पणी को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि मोदी इस तरह की टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह बिहार चुनावों में राजग की ‘‘पराजय’ को भांप रहे हैं. राहुल गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मोदीजी बिहार में अपनी पराजय देख रहे हैं. इसी के चलते वह महागठबंधन को ‘‘शैतान’ और ‘थ्री इडियट्स’ बोल रहे हैं. लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री हैं और ऐसी भाषा उन्हें शोभा नहीं देती.’ बिहार में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अब दो चरणों का मतदान बाकी है. चौथा चरण एक नवम्बर को और पांचवा चरण पांच नवम्बर को है.

महागठबंधन पर हमला बोलते हुए मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को बिहार में तीन दलों कांग्रेस, जदयू और राजद के महागठबंधन के संदर्भ में ‘थ्री इडियट्स’ का जिक्र करते हुए व्यंग्य किया था कि नीतीश कुमार अपने पहले मुशायरे में ‘थ्री इडियट्स’ का गीत गा रहे थे. मोदी ने कहा कि थ्री पार्टनर हैं यह तो पता था लेकिन थ्री इडीयट्स का गाना क्यों गाया, इस पर आश्चर्य हुआ.

कांग्रेस नेता ने मोदी पर जनता के लिए कुछ किये बिना लोगों से सिर्फ बड़े वादे करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपका जुमला भूख को नहीं मिटाता साहब, गरीब की थाली खाली है. आप दालरोटी की कीमतों पर काबू पाने में सफल नहीं हो रहे हंै और आप चुनावी सभाओं में लोगों से बडे बडे वादे कर रहे हैं. इस बार लोग आपके वादों और जुमलों के झांसे में नहीं आयेंगे.’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का रिमोट कंट्रोल आरएसएस के हाथ में है और कहा कि मोदी के पास एक भारतीय को दूसरे से लडाने का एक प्लान बी भी था.

लेकिन यह योजना भी बिहार में बुरी तरह विफल हो गयी. उन्होंने प्रधानमंत्री को सलाह दी कि वह ‘‘झूठ’ बोलना बंद करें और देश के लोगों के लिए काम करना शुरु करें जैसा कि नीतीश जी कर रहे हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किशनगंज में एक चुनावी सभा में कहा कि राजग के नेता बिहार में महागठबंधन की जीत को देखकर आपा खो बैठे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताउं कि हमारी सरकार लोगों की सरकार होगी न कि पूंजीपतियों और ‘सूट बूट’ वालों की सरकार.’ राहुल गांधी आज बिहार के मधुबनी, किशनगंज और कटिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola