बैंकॉक के अस्पताल से भाग गया था राजन

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर एमएन सिंह ने कहा है कि छोटा राजन के प्रत्यर्पण तक वह उत्साहित नहीं हैं. यदि वह प्रत्यर्पित होता भी है, तो वह बहुत बूढ़ा, बीमार हो गया है और अपने गिरोह के साथ सक्रिय भी नहीं रहा. सिंह ने कहा, ‘राजन को वर्ष 2000 में गोली लगी थी. वह […]
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर एमएन सिंह ने कहा है कि छोटा राजन के प्रत्यर्पण तक वह उत्साहित नहीं हैं. यदि वह प्रत्यर्पित होता भी है, तो वह बहुत बूढ़ा, बीमार हो गया है और अपने गिरोह के साथ सक्रिय भी नहीं रहा. सिंह ने कहा, ‘राजन को वर्ष 2000 में गोली लगी थी. वह अस्पताल में था. मैं तब महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री छगन भुजबल तथा अतिरिक्त गृह सचिव के साथ विदेश मंत्री जसवंत सिंह से मिला था. उनसे अपराध शाखा की एक टीम बैंकाॅक भेजने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. मैंने क्राइम ब्रांच के तीन निरीक्षकों को वहां भेजा, ताकि राजन को गिरफ्तार कर प्रत्यर्पित किया जा सके. लेकिन एक दिन अचानक खबर आयी कि राजन अस्पताल से भाग गया है, जो स्थानीय पुलिस के सहयोग के बगैर असंभव था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




