VIDEO : तांत्रिक संग नजर आए नीतीश, पढ़ें किसने क्या कहा

Updated at : 24 Oct 2015 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : तांत्रिक संग नजर आए नीतीश, पढ़ें किसने क्या कहा

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश का एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने लालू-नीतीश के एक साथ आने को लेकर जमकर निशाना साधा है. इस वीडियो में नीतीश कुमार एक तांत्रिक के साथ दिखाई दे रहे […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश का एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने लालू-नीतीश के एक साथ आने को लेकर जमकर निशाना साधा है. इस वीडियो में नीतीश कुमार एक तांत्रिक के साथ दिखाई दे रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करते हुए तांत्रिक नीतीश जिंदाबाद, लालू मुर्दाबाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. गिरिराज ने इस वीडियो को जारी करते हुए नीतीश-लालू की दोस्ती पर सवाल खड़ा किया है. भाजपा सांसद ने कहा कि लालू का शैतान उतरवाने के लिए नीतीश तांत्रिक के पास पहुंचे हैं और उनके बाबा लालू मुर्दाबाद बोल रहे हैं.

इस वीडियो के जारी होने के साथ ही बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा हैं. बिहार चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होना हैं. ऐसे में गिरिराज सिंह की ओर से जारी इस वीडियो को लेकर चर्चा तेज है. हालांकि जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को 2014 का बताया जा रहा है. इस वीडियो में नीतीश और तांत्रिक के अलावे अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नीतीश कुमार शांति पूर्वक तांत्रिक की बातों को सुनते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की विश्वसनीयता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. वहीं, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लालू प्रसाद से इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि वह खुद सबसे बड़े तांत्रिक हैं. इन सबके बीच फिलहाल इस वीडियो को लेकर बिहार में राजनीतिक चर्चा तेज है.

पढ़ें किसने क्या कहा

ये सब भाजपा की हताशा का परिचायक : जदयू
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूजा पाठ का क्या सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुराना वीडियो को आज वायरल किया है. साफ है कि बिहार चुनाव में अपनी हार को देखते हुए हताशा में पार्टी ने यह कदम उठाया है.

बड़े भाई-छोटे भाई अब ले रहे तंत्र-मंत्र का सहारा : चिराग
लोजपा सांसद चिराग पासवान इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई अब तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे है. चिराग ने कहा कि अगर राज्य का मुख्यमंत्री तांत्रिक के पास जाएं तो समझना चाहिए कि नीतीश कुमार और लालू यादव बिहार को कहां पहुंचाना चाहते है.

एहसास हो गया, मुकाबले से बहार हो गये है : मांझी
नीतीश कुमार के तांत्रिक के पास जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि समाजवाद के प्रणोता रूढिवादिता में आ रहे है उनको यह अहसास हो गया है की वो अब मुकाबले से बाहर हो गये है, इसलिए तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़ गये हैं.

विकास नहीं, जादूटोना की बात करते हैं सीएम : भूपेंद्र यादव
वीडियो के संबंध में भूपेंद्र यादव ने बातचीत में कहा की एनडीए बिहार में विकास की बात कर रहा हैं और महागंठबंधन के नेता जादूटोना की बात करते हैं.

हार का एहसास हो गया है : सुशील मोदी
भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के तांत्रिक के शरण में जाने पर कहा कि उनको यह अहसास हो गया है कि जनता ने उनको नकार दिया है इसलिए वे इस तरह के उपाय कर रहे हैं.

नीतीश को अब तंत्र-मंत्र पर ही विश्वास : शाहनवाज

नीतीश कुमार को जनता पर विश्वास नही है अब उनको तंत्र और मंत्र पर ही विश्वास है. उनको पता चल गया है कि बिहार की जनता उनको सत्ता से बेदखल करने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola