पहले दो चरण की 81 में हम 58 सीटें जीतेंगे : अमित शाह

Updated at : 19 Oct 2015 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दो चरण की 81 में हम 58 सीटें जीतेंगे : अमित शाह

पटना : बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों के चुनाव समाप्त होने के साथ ही सोमवार को भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि पार्टी को कुल 81 में 58 सीटें पर जीत मिलेगी. तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पटना में प्रेसवार्ता […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों के चुनाव समाप्त होने के साथ ही सोमवार को भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि पार्टी को कुल 81 में 58 सीटें पर जीत मिलेगी. तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पटना में प्रेसवार्ता कर कहा कि पहले चरण में भाजपा को 32-34 सीटें जबकि दूसरे चरण में पार्टी 22-24 सीटें पर जीत हासिल होगी. इसके साथ ही उन्होंने महागंठबंधन पर हमला तेज करते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर महागंठबंधन जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में जुटा है. जबकि सच्चई यह है कि भाजपा आरक्षण का समर्थक रही है और इसमें कोई भी बदलाव नहीं करने जा रही है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दोनों चरणों के चुनाव के दौरान बिहार में दलितों व पिछड़ों का वोट बड़ी संख्या में भाजपा को मिला है. उन्होंने कहा कि दलित व पिछड़े अब जंगलराज से मुक्ति चाहते हैं इस कारण उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है. महागंठबंधन पर निशाना तेज करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभ में जदयू-राजद-कांग्रेस एक साथ आये हैं. ये तीनों मिलकर फिर से बिहार में जंगलराज- 2 लाना चाहते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार चुनाव में बिजली, पानी, रोजगार जैसे अहम मुद्दों को छोड़कर महागंठबंधन के नेता जाति इत्यादि जैसे गैर जरुरी मुद्दों पर चर्चा कर जनता को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी जाति की राजनीति को महत्व नहीं दिया हैं.

राजद सुप्रीमो पर तीखा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू प्रयाद यादव रिमोट से सरकार चलाना चाहते हैं. हालांकि महागंठबंधन की सरकार बनने नहीं जा रही है और उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि एनडीए चुनाव प्रचार के दौरान विकास के अहम मुद्दे पर ध्यान केंद्रीत रखा है और इसे आगे भी जारी रखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola