अरवल में लालू का मंच टूटा, कई नेता घायल

अरवल : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण को लेकर प्रचार अभियान में जुटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अरवल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका मंच टूट गया. अरवल के मधुबन मैदान में हुए इस हादसे में मंच पर बैठे कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के घायल होने […]
अरवल : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण को लेकर प्रचार अभियान में जुटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अरवल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका मंच टूट गया. अरवल के मधुबन मैदान में हुए इस हादसे में मंच पर बैठे कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है.
जानकारी के मुताबिक मंच पर सीमा से ज्यादा भीड़ के एक साथ चढ़ जाने के कारण यह हादसा हुआ. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आज यहां महागंठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




