ePaper

भारत-पाक वार्ता मुद्दे को ओबामा के समक्ष उठायेंगे नवाज शरीफ

Updated at : 13 Oct 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक वार्ता मुद्दे को ओबामा के समक्ष उठायेंगे नवाज शरीफ

इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात में स्थगित भारत-पाक शांति प्रकिया का मुद्दा उठायेंगे. विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने संवाददाताओं से कहा ‘हां, इस मुद्दे (पाकिस्तान-भारत के बीच ठप शांति प्रकिया) और अन्य मुद्दों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात में स्थगित भारत-पाक शांति प्रकिया का मुद्दा उठायेंगे. विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने संवाददाताओं से कहा ‘हां, इस मुद्दे (पाकिस्तान-भारत के बीच ठप शांति प्रकिया) और अन्य मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बैठक में बातचीत की जायेगी.’

शरीफ के अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान 22 अक्तूबर को ओबामा से मिलने की संभावना है. इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें आमंत्रित किया था. अजीज ने साथ ही इस बात की तरफ भी इशारा किया कि विध्वंसक कार्यों में भारत की कथित संलिप्तता से जुडे डोजियर को भी अमेरिका के साथ-साथ साझा किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव वान की-मून के साथ साझा किये गये दस्तावेजों को ‘अन्य मित्र देशों’ के साथ भी साझा किया जायेगा. उन्होंने रॉ समेत भारत की अन्य सरकारी संस्थाओं पर पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए आतंकवादियों की कथित मदद देने का आरोप लगाया. पाकिस्तान के इन आरोपों से भारत हमेशा इंकार करता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola