पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Updated at : 05 Oct 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कराची : पाकिस्तान ने कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. सिंध प्रांत के दक्षिणी भाग से ये गिरफ्तारियां शनिवार को की गयीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया.रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) ने कराची के […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान ने कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. सिंध प्रांत के दक्षिणी भाग से ये गिरफ्तारियां शनिवार को की गयीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया.रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) ने कराची के खुले समुद्र वाले इलाके में अभियान चला कर 12 भारतीय नौकाओं को जब्त किया और 100 मछुआरों को गिरफ्तार किया.

खबरों के मुताबिक, नौकाओं को पाकिस्तानी तटवर्ती सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में जब्त किया गया. हालांकि पीएसएमए के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि पाकिस्तानी समुद्री सीमा से 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है.लेफ्टिनेंट कमांडर वाजिद नवाज ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को 70 मछुआरों को गिरफ्तार किया.”

उन्होंने बताया कि मछुआरों को कराची में पुलिस को सौंपा जाएगा. उनके खिलाफ मामले दर्ज कराये जाएंगे। उन्होंने कहा था कि 10 नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है. दोनों देश समुद्री सीमा सही तरीके से निर्धारित नहीं होने के चलते नियमित रुप से एक दूसरे के जलक्षेत्र में घुस आये मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola