पाकिस्तान ने 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कराची: पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत में कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन होने के मामले में 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारियां कल की गयीं थीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर […]
कराची: पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत में कथित तौर पर समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन होने के मामले में 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारियां कल की गयीं थीं और मछुआरों को प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया.
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर वाजिद नवाज ने कहा कि सभी मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में थे.नवाज ने कहा, ‘‘हमने कल 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.” उन्होंने बताया कि मछुआरों को कराची में पुलिस को सौंपा जाएगा. उनके खिलाफ मामले दर्ज कराये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




