ePaper

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से काफी फलदायक रही मोदी की मुलाकात

Updated at : 25 Sep 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से काफी फलदायक रही मोदी की मुलाकात

न्यूयार्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बांग्लादेश की अपनी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति और उसे आगे बढाने के रास्तों के बारे में काफी फलदायक चर्चा हुई. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्विट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री शेख हसीना से […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बांग्लादेश की अपनी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति और उसे आगे बढाने के रास्तों के बारे में काफी फलदायक चर्चा हुई. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्विट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री शेख हसीना से एक और फलदायक मुलाकात. हमने भारत-बांग्लादेश संबंधों के बारे में चर्चा की.’’ पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बीच यह तीसरी मुलाकात है. कल की बैठक ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में दोनों देशों के बीच काफी समय से लंबित सीमा मुद्दे को सुलझाया लिया गया है.

दोनों नेताओं की हाथ मिलाते तस्वीर के साथ पीएमओ ने ट्वीट में कहा, ‘‘कारोबारी बैठक के बाद पडोसी और बहुमूल्य मित्र से मुलाकात.’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट में कहा, ‘‘ ढाका, नई दिल्ली, न्यूयार्क. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक की.’’ उल्लेखनीय है कि मोदी इस वर्ष जून में ढाका गए थे जब दोनों देशों ने ऐतिहासिक भूमि सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किया था और 41 वर्ष पुराने सीमा विवाद पर विराम लगा दिया था.

तब मोदी ने बांग्लादेश के लिए 2 अरब डालर की नए रिण सुविधा की घोषणा की थी और 80 करोड डालर के पूर्व की रिण सुविधा का तेजी से अनुपालन करने का वादा करने के साथ इस पूर्वी पडोसी देश की यात्रा के पहले दिन ही 20 करोड डालर का भुगतान करने का वादा किया था. हसीना से मुलाकात के बाद मोदी की सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइन्स के प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्विस के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई जिसे उन्होंने अच्छी मुलाकात बताया. स्वरुप ने कहा कि इस बैठक से कैरिबियाई देश के साथ नजदीकी बढेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola