ePaper

संदिग्‍ध के दिखने के बाद एफिल टॉवर कई घंटे तक रहा बंद

Updated at : 21 Sep 2015 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्‍ध के दिखने के बाद एफिल टॉवर कई घंटे तक रहा बंद

पेरिस : एफिल टावर में पीठ पर थैला टांगे एक घुसपैठिया दिखने के बाद इस ऐतिहासिक स्मारक को कई घंटे के लिए बंद करना पडा. घुसपैठिया दिखने की घटना टावर खुलने के नियमित समय से पहले हुई. पर्यटन आकर्षण से संबंधित प्रेस विभाग के अधिकारियों के अनुसार टावर सुबह में जनता के लिए बंद रखा […]

विज्ञापन

पेरिस : एफिल टावर में पीठ पर थैला टांगे एक घुसपैठिया दिखने के बाद इस ऐतिहासिक स्मारक को कई घंटे के लिए बंद करना पडा. घुसपैठिया दिखने की घटना टावर खुलने के नियमित समय से पहले हुई. पर्यटन आकर्षण से संबंधित प्रेस विभाग के अधिकारियों के अनुसार टावर सुबह में जनता के लिए बंद रखा गया और स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 45 मिनट पर खोला गया. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि कल सुबह टावर को खोले जाने से पहले ‘टावर में पीठ पर थैला टांगे एक व्यक्ति दिखा.’

उन्होंने कहा, ‘संदेह को दूर करने के लिए एक हेलीकॉप्टर को परिसर का निरीक्षण करने भेजा गया.’ अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार घटनास्थल पर दमकलकर्मी भेजे गये, लेकिन ‘कुछ नहीं मिला.’ घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि घुसपैठिया कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो टावर से पैराशूट उडान भरने आया हो. 2005 में एक ऐसे ही प्रयास के दौरान नार्वे का एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. एफिल टावर देखने के हर साल लगभग 70 लाख पर्यटक आते हैं. हर 10 पर्यटकों में से नौ विदेशी होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola