ePaper

ईरान समझौता विफल हुआ तो अमेरिका को नहीं मिलेगा भारत का साथ : जॉन केरी

Updated at : 03 Sep 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
ईरान समझौता विफल हुआ तो अमेरिका को नहीं मिलेगा भारत का साथ : जॉन केरी

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कांग्रेस को आगाह किया कि अगर ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर हुए ऐतिहासिक समझौते को अमेरिकी सांसद मंजूरी नहीं देते हैं तो भारत, चीन और जापान जैसे देश अमेरिका का पक्ष नहीं लेंगे क्योंकि वे ईरान के तेल के प्रमुख ग्राहक हैं.केरी ने फिलाडेलफिया में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कांग्रेस को आगाह किया कि अगर ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर हुए ऐतिहासिक समझौते को अमेरिकी सांसद मंजूरी नहीं देते हैं तो भारत, चीन और जापान जैसे देश अमेरिका का पक्ष नहीं लेंगे क्योंकि वे ईरान के तेल के प्रमुख ग्राहक हैं.केरी ने फिलाडेलफिया में ईरान परमाणु समझौते पर एक और भावुक दलील में कहा कि कांग्रेस के सदस्यों का ऐसा विचार करना उनकी गलतफहमी है कि वे इस योजना को गिराने के लिए मतदान कर सकते हैं और उसके बाद भी चीन, दक्षिण कोरिया, तुर्की, भारत जैसे देश उनकी बात स्वीकार करेंगे जो ईरान के तेल के प्रमुख ग्राहक हैं.

केरी ने कहा कि पाबंदियों का समर्थन करने पर उनको हर साल करोडों डॉलर के खर्च का सामना करना पडेगा? यह नहीं होने जा रहा है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि पाबंदियों की वजह से जिस धन को रोक लिया गया है, वह अमेरिकी सरकार के नियंत्रण वाले अमेरिकी बैंकों में नहीं पडा हुआ है. यह धन ‘‘एस्क्रो’’ में रोका गया है और उन देशों ने रोका है जिनके साथ ईरान के वाणिज्यक लेनदेन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola