चलती कार में सेक्स करने से हुआ एक्सिडेंट, 7 साल की सजा

लंदन में रह रहे भारतीय मूल के मिनेश पर्बत को ब्रिटेन की अदालत ने सात साल की सजा सुनायी है. पर्बत पर चलती गाड़ी में अपनी महिला साथी के साथ सेक्स करने और इस दौरान दुर्घटना के लिए जिम्मेवार बताकर सजा सुनायी गयी. मिनेश पर आरोप है कि वह बीएमडब्ल्यू कार में लगभग 100 किमी […]
लंदन में रह रहे भारतीय मूल के मिनेश पर्बत को ब्रिटेन की अदालत ने सात साल की सजा सुनायी है. पर्बत पर चलती गाड़ी में अपनी महिला साथी के साथ सेक्स करने और इस दौरान दुर्घटना के लिए जिम्मेवार बताकर सजा सुनायी गयी. मिनेश पर आरोप है कि वह बीएमडब्ल्यू कार में लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में अपनी महिला साथी लिसा वाटलिंग के साथ शारीरिक संबंध बनाया. इस कारण कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इस दुर्घटना में महिला साथी लिसा बुरी तरह घायल हो गयी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद जब दोनों को कार से निकाला गया था तक उनके शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे. यह हादसा पिछले साल मार्च में हुआ था. बताया जा रहा है कि 28 साल की लिसा दो बच्चों की मां थीं.
लिसा और 38 वर्षीय पर्बत का कुछ सालों से अफेयर था. दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे. पर्बत को सात साल की सजा सुनाने वाले जज ने अपने फैसले में कहा, ‘मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि एक्सीडेंट में लिसा की मौत की वजह पर्बत का यौन क्रीडा में लिप्त होने के बावजूद स्पीड में गाड़ी चलाने का फैसला था. जज ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह से पर्बत जिम्मेवार हैं और वे दोषी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




