अफगानिस्तान: काबुल में बम धमाका, 10 की मौत, 60 घायल

Updated at : 22 Aug 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान: काबुल में बम धमाका, 10 की मौत, 60 घायल

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को नाटो के एक काफिले को निशाना बनाकर किये गये हमले में तीन विदेशी कांट्रैक्टर सहित 10 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 60 अन्य के घायल होने की खबर है. यह हमला काबुल के निकट मैक्रोरोयान में शिनोजादा नामक निजी अस्पताल के निकट हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली […]

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को नाटो के एक काफिले को निशाना बनाकर किये गये हमले में तीन विदेशी कांट्रैक्टर सहित 10 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 60 अन्य के घायल होने की खबर है. यह हमला काबुल के निकट मैक्रोरोयान में शिनोजादा नामक निजी अस्पताल के निकट हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी थर्राहट पूरे शहर में महसूस की गयी.

स्वास्थ्य मंत्रलय के प्रवक्ता वहीदुल्ला मयार ने कहा कि हमले में नौ अफगान नागरिक और एक विदेशी नागरिक मारे गये. जबकि 60 अन्य घायल हो गये दूसरी तरफ नाटो के प्रवक्ता कर्नल ब्रायन ट्राबस ने बताया कि हमले में तीन विदेशी कांट्रैक्टर मारे गये हैं. गृह मंत्रलय के उप प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि हमले में एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. गौर हो कि हाल के हफ्तों ने आतंकवादियों ने काबुल में कई हमलों को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola