ePaper

अमेरिका: न्यूयॉर्क के स्कूल में धमाका, तीन घायल

Updated at : 21 Aug 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका: न्यूयॉर्क के स्कूल में धमाका, तीन घायल

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक हाई स्कूल में धमाके हुआ जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है. शुरूआती प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धमाका एक गैस लाइन में विस्फोट से हुआ जिसकी गूंज काफी दूर तक सुनायी दी. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फायर ब्रिगेड के अधि‍कारियों […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक हाई स्कूल में धमाके हुआ जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है. शुरूआती प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धमाका एक गैस लाइन में विस्फोट से हुआ जिसकी गूंज काफी दूर तक सुनायी दी. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फायर ब्रिगेड के अधि‍कारियों की माने तो जॉन एफ कैनेडी स्कूल में यह धमाका हुआ जिसके बाद उन्हें इसकी सूचना स्थानीय समयानुसार गुरुवार को रात 8 बजे दी गयी. पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि घायलों को घटना के फौरन बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की हातल खतरे से बाहर है. पुलिस के अनुरसार जिस समय यह धमाका हुआ उस वक्त गैस लाइन के पास कुछ लोग काम कर रहे थे जो इसकी चपेट में आ गये.

बताया जा रहा है कि यह धमाका छठी मंजिल पर हुआ है. फिलहाल पुलिस धमाके का कारण जानने की कोशिश कर रही है. इस स्कूल में 9वीं से 12वीं क्लास के लगभग 1200 स्टूडेंट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola