PM ने गिरायी पद की गरिमा : लालू
Updated at : 06 Aug 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डीएनए संबंधी बयान की तीखी आलोचना की है. बुधवार को देर शाम पटना पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस प्रकार की टिप्पणी कर अपनी मर्यादाओं को लांघा है. उन्होंने पद की गरिमा को ठेस पहुंचायी है. सीएम […]
विज्ञापन
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डीएनए संबंधी बयान की तीखी आलोचना की है. बुधवार को देर शाम पटना पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस प्रकार की टिप्पणी कर अपनी मर्यादाओं को लांघा है. उन्होंने पद की गरिमा को ठेस पहुंचायी है. सीएम का पद राज्य का धरोहर होता है. प्रधानमंत्री ने उन पर इस प्रकार की टिप्पणी कर बिहार का अपमान किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ठीक ही कहा कि देश में आपातकाल की स्थिति है.
उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल की स्थिति है, सरकार पर आपात काल है, केंद्र सरकार के मंत्रियों पर है, सांसदों पर है और पूरी भाजपा पर इमरजेंसी लगी है. कांग्रेस सांसदों को संसद से निलंबन की प्रक्रिया तानाशाह का द्योतक है. लोकतंत्र में इस प्रकार की तानाशाही नहीं चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




