ePaper

वैश्य समाज को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता: चिराग

Updated at : 04 Aug 2015 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्य समाज को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता: चिराग

पटना. लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि वैश्य समाज को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता है. वे पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी वैश्य समाज के हितों, मान सम्मान, सुरक्षा तथा सता में राजनीतिक भागदारी […]

विज्ञापन

पटना. लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि वैश्य समाज को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता है. वे पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी वैश्य समाज के हितों, मान सम्मान, सुरक्षा तथा सता में राजनीतिक भागदारी के लिए संकल्पित है. आबादी के अनुसार वैश्य समाज को अब अनदेखी नहीं किया जा सकता है.राज्य में जब एनडीए की सरकार बनेगी तो राज्य स्तर पर तथा जिला स्तर पर वैश्य कल्याण आयोग का गठन होगा.

व्यवसायियों को परेशान करने वाला एक्ट सात ई सी (खाद्य वस्तु अधिनियम) जैसे काले कानून को समाप्त कर दिया जायेगा. बैठक में प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों ने विचार व्यक्त किये. बैठक की अध्यक्षता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola