बाल-बाल बचे पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, काफिले पर हमला

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज उस समय बाल-बाल बच गये,जिस समय उनके काफिले पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ और उनके परिवार के लोग मुरी से इस्लामाबाद लौट रहे थे तो उनके गाडियों के काफिले में एक अज्ञात कार घुस गयी. अज्ञात कार के घुस जाने से […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज उस समय बाल-बाल बच गये,जिस समय उनके काफिले पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ और उनके परिवार के लोग मुरी से इस्लामाबाद लौट रहे थे तो उनके गाडियों के काफिले में एक अज्ञात कार घुस गयी.
अज्ञात कार के घुस जाने से नवाज शरीफ के काफिले में मौजूद कुछ गाडियों को नुकसान भी पहुंची है. हालांकि इस हमले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं. खबर मिल रही है कि नवाज शरीफ के काफिले में घुसी अज्ञात कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछ-ताछ की जा रही है.
उस अज्ञात कार का नंबर भी फर्जी बताया जा रहा है. फिलहाल हमले की जांच की जा रही है. बता दें कि इससे पहले भी कई बार नवाज शरीफ पर हमला किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




