टेस्टी पानी फुल्की से मेहमानों को करें इंप्रेस, शेफ प्रतीक सिंह ने शेयर की रेसिपी

पानी फुल्की (Image: Instagarm@chef_prateek_kitchen
अगर आप भी होली पर कुछ स्वादिष्ट डिश ट्राई करना चाहते हैं तो शेफ प्रतीक सिंह की पानी फुल्की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. पानी फुल्की की रेसिपी को शेफ प्रतीक सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल @chef_prateek_kitchen पर शेयर किया है.
होली के त्योहार में कुछ ही दिन बचे हुए हैं और इसको लेकर आपके घर में भी तैयारी शुरू हो रही होगी. रंग, गुलाल, हंसी-मजाक और अपनों के साथ बिताया गया समय इस त्योहार को खास बनाता है. रंगों के त्योहार में तरह-तरह के पकवान खाने-पीने का भी अपना एक अलग मजा होता है. इस मौके पर आप भी कुछ टेस्टी डिश बनाने का सोच रहे हैं तो पानी फुल्की को ट्राई कर सकते हैं. होली की मस्ती के बीच ठंडी और मसालेदार पानी फुल्की मेहमानों को भी खूब पसंद आएगी. आप भी पानी फुल्की बनाना चाहते हैं तो शेफ प्रतीक सिंह का तरीका जान लीजिए.
पानी फुल्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- धनिया पत्ती
- पुदीना के पत्ते
- इमली
- हरी मिर्च
- अदरक
- लहसुन की कलियां
- प्याज
- नमक
- चाट मसाला
- पानी पूरी मसाला
- जीरा पाउडर
- बेसन
- लाल मिर्च पाउडर
- बेकिंग सोडा
- अजवाइन
- तेल
पानी कैसे तैयार करें?
पानी तैयार करने के लिए आप थोड़े से इमली को पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए भिगो दें. इमली का पल्प हटा दें. अब एक मिक्सर जार में धनिया के पत्ते और पुदीना के पत्तों को डाल दें. अब इसमें कुछ अदरक के टुकड़े, 3-4 हरी मिर्च और 5-6 कलियां लहसुन और इमली का पानी डाल दें. इसके बाद लगभग एक चम्मच नमक, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच पानी पूरी मसाला, आधा चम्मच जीरा पाउडर और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें. एक कप पानी डालकर सभी चीजों को पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
बेसन को कर लें तैयार
अब आप एक बड़े बर्तन में एक कप बेसन को लें. इसमें आप आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा अजवाइन डालकर मिक्स कर लें. इसमें पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. बेसन के मिश्रण से आप छोटे छोटे हिस्से को लें और गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें.
कैसे सर्व करें?
पानी फुल्की सर्व करने के लिए आप एक कटोरे में तैयार बेसन के पकौड़े को डाल दें. इसके बाद आप तैयार किया हुआ पानी को डाल दें और ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़े: मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी – घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट
यह भी पढ़े: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










