लुसियाना में एक अधेड़ ने फिल्म देख रहे लोगों पर चलाई गोलियां, दो की मौत

वाशिंगटन :अमेरिका के ल्युसियाना प्रांत में हमलावरों के द्वारा की गयी फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक थियेटर के अंदर अज्ञात हमलावर फायरिंग की जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि हमलावर को सुरक्षा […]
वाशिंगटन :अमेरिका के ल्युसियाना प्रांत में हमलावरों के द्वारा की गयी फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक थियेटर के अंदर अज्ञात हमलावर फायरिंग की जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. हमले की खबर के बाद अमेरिकी सुरक्षा बलों ने थियेटर को चारो ओर से घेर लिया और हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की गयी है कि यह आतंकी हमला है या नहीं.
I'm on my way to Lafayette right now. Please say a prayer for the victims at Grand Theatre and their families.
— Gov. Bobby Jindal (@BobbyJindal) July 24, 2015
पुलिस और स्थानीय मीडिया का माने तो लुसियाना में लफायेते के एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलायीं, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने और आठ अन्य के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है. लफायेते पुलिस फिलहाल जॉनसन स्ट्रीट के ग्रैंड थियेटर में हुई शूटिंग की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त शाम सात बजे यह हमला हुआ उस वक्त ‘ट्रेन रेक’ फिल्म यहां दिखायी जा रही थी.
Prayers for Lafayette at Grand Theater. Talking to state police colonel about shooting in Lafayette.
— Gov. Bobby Jindal (@BobbyJindal) July 24, 2015
प्रत्यदर्शियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हमलावर एक अंग्रेज था जो अधेड़ उम्र का था. वह अचानक थियेटरे में खड़ा हो गया और फायरिंग शुरू कर दी. आपको बता दें कि लुसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल हैं. इस हमले के बाद उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस मसले पर पुलिस से बात कर रहे हैं. उन्होंने हमले की घटना पर शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




