ePaper

महिलाओं के गले लगने की ''अभद्र'' तस्वीरों पर नेपाल के मंत्री ने दिया इस्तीफा

Updated at : 02 Jul 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के गले लगने की ''अभद्र'' तस्वीरों पर नेपाल के मंत्री ने दिया इस्तीफा

काठमांडो : धान रोपण महोत्सव के दौरान यहां महिलाओं के गले मिलने का प्रयास करने की तस्वीरें और वीडियो आनलाइन पोस्ट होने पर सोशल मीडिया में आलोचनाओं के बाद नेपाल के कृषि मंत्री को आज इस्तीफा देना पडा. वार्षिक धान रोपण सत्र की शुरुआत के मौके पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरिप्रसाद पराजुली […]

विज्ञापन

काठमांडो : धान रोपण महोत्सव के दौरान यहां महिलाओं के गले मिलने का प्रयास करने की तस्वीरें और वीडियो आनलाइन पोस्ट होने पर सोशल मीडिया में आलोचनाओं के बाद नेपाल के कृषि मंत्री को आज इस्तीफा देना पडा. वार्षिक धान रोपण सत्र की शुरुआत के मौके पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरिप्रसाद पराजुली की महिलाओं को पकडकर उनसे गले मिलने का प्रयास करने की तस्वीरें घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया में छा गईं जिससे उन पर यौन उत्पीडन के आरोप लगे.

इन तस्वीरों की मीडिया, सांसदों तथा उनकी पार्टी पार्टी सीपीएन यूएमएल के नेताओं ने भी आलोचना की. पार्टी प्रवक्ता ने कहा, ‘तस्वीरें और वीडियो बताता है कि उनका व्यवहार अभद्र था. उन्होंने एक मंत्री जैसा व्यवहार नहीं किया.’ प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने मंत्री का इस्तीफा मंजूर कर लिया. कोइराला के प्रेस सलाहकार प्रतीक प्रधान ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर मंत्री इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुए.

हालांकि तस्वीरों में पराजुली से दूर हटने का प्रयास करती दिख रही एक महिला ने आरोपों से इंकार किया. सत्तर वर्षीय सानू के सी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके मामले को बढाचढाकर पेश करने के लिए मीडिया और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की निंदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola