ePaper

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

Updated at : 14 Jun 2015 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन/ हैदराबाद : अमेरिका में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र हैदराबाद का रहने वाला था जिसे अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली मार दी. 23 वर्षीय छात्र का नाम साई किरण है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उससे आईफोन मांगा था […]

विज्ञापन

वाशिंगटन/ हैदराबाद : अमेरिका में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र हैदराबाद का रहने वाला था जिसे अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली मार दी. 23 वर्षीय छात्र का नाम साई किरण है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उससे आईफोन मांगा था जिसे उसने देने से मना कर दिया. उसके मना करने से खफा हमलावरों ने उसपर चार गोलियां दाग दी जिससे उसकी मौत हो गई.

पीड़ित के चाचा के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई. चाचा के बयान के अनुसार उसके दोस्तों ने बताया कि साई किरण से पहले हमलावरों ने आईफोन मांगा नहीं देने पर उसे गोली मार दी गई. उन्होंने कहा कि घटना किरण के फ्लोरिडा स्थित घर के पास हुई. बताया जा रहा है कि साई किरण डेढ़ महीने पहले से अमेरिका में रह रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola