ब्रिटेन में फर्जी शादी रचाने के लिए एनआरआइ को जेल

लंदन: ब्रिटेन में रहने के लिए एक स्कॉटिश लड़की के साथ फर्जी शादी रचाने वाले एक एनआरआइ को छह महीने कारागार में रहने की सजा दी गई है और रिहाई के बाद उसे वापस भारत भेज दिया जाएगा. पच्चीस वर्षीय गुरविंदर वैराच को शादी करने से रोक दिया गया. वह स्कॉटिश किशोरी शेरिल कायले से […]
लंदन: ब्रिटेन में रहने के लिए एक स्कॉटिश लड़की के साथ फर्जी शादी रचाने वाले एक एनआरआइ को छह महीने कारागार में रहने की सजा दी गई है और रिहाई के बाद उसे वापस भारत भेज दिया जाएगा. पच्चीस वर्षीय गुरविंदर वैराच को शादी करने से रोक दिया गया. वह स्कॉटिश किशोरी शेरिल कायले से शादी करने की प्रक्रिया में था.
इस संबंध में 19 वर्षीय कायले की मां ने रजिस्टरी कार्यालय को सूचित कर दिया था जिससे उनकी शादी नहीं हो सकी. स्कॉटिश अखबार ‘डेली रिकॉर्ड’ की खबर के मुताबिक ब्रिटेन के आव्रजन अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने पर वैराच अपनी दुल्हन के बारे में आम जानकारियां भी नहीं दे पाया. वह यहां छात्र वीजा पर आया था और उसकी मियाद खत्म होने के बाद यहां गैर कानूनी तरीके से रह रहा था. इस फर्जी शादी के माध्यम से उसे यहां पर रहने का अधिकार मिल जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




