ePaper

नेपाल से इस्राइली नागरिकों को बचाने में मदद के लिए नेतन्याहू ने अदा किया मोदी का शुक्रिया

Updated at : 01 May 2015 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल से इस्राइली नागरिकों को बचाने में मदद के लिए नेतन्याहू ने अदा किया मोदी का शुक्रिया

यरुशलम : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भूकंप प्रभावित नेपाल में अपने बचाव कार्य के जरिए इस्राइल की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने कल टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां :नेपाल: से इस्राइली नागरिकों को बचाने […]

विज्ञापन

यरुशलम : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भूकंप प्रभावित नेपाल में अपने बचाव कार्य के जरिए इस्राइल की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने कल टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां :नेपाल: से इस्राइली नागरिकों को बचाने में हेलिकॉप्टर से सहायता मुहैया कराने और भारत में इस्राइली राहत विमानों को लैंड करने की अनुमति देने के लिए उनके प्रति आभार जताया.

इसके अनुसार, भूकंप में अपना जीवन खो चुके और जख्मी हुए भारतीय पीडितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई. इससे पहले नेतन्याहू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जरिए मोदी को इस्राइल आने का न्योता भी दिया. अपनी चार दिनों की यात्रा के दौरान उन्होंने तकनीकी सहयोग और निवेश के लिए बुधवार को नेतन्याहू से मुलाकात की.

भूकंप पीडितों को चिकित्सीय मदद पहुंचाने के मकसद से मिलिटरी फील्ड अस्पताल स्थापित कर राहत एवं बचाव अभियान चलाकर इस्राइल नेपाल की मदद कर रहा है जिसमें इस्राइली सेना से प्रशिक्षित बचाव अधिकारियों को शामिल किया गया है. इस्राइली सेना के सूत्रों ने यहां बताया कि उनकी बचाव टीम स्थिति के नियंत्रण में आने तक कम से कम अगले दो सप्ताह तक स्थानीय लोगों की लगातार मदद करती रहेगी. बहरहाल, भूकंप के दौरान नेपाल की यात्र पर गए 200 से अधिक इस्राइली नागरिक स्वदेश लौट आए हैं जबकि कुछ अब भी लापता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola