ePaper

कोलंबिया ने फिर से शुरू किया बागियों पर हवाई हमला

Updated at : 16 Apr 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
कोलंबिया ने फिर से शुरू किया बागियों पर हवाई हमला

बोगोटा : वामपंथी छापामारों के हमले में 11 सैनिकों के मारे जाने और 19 के घायल होने के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति ने विद्रोही शिविरों पर फिर से हवाई हमले शुरु करने के आदेश दिए हैं जिससे दो साल से जारी शांति वार्ता की प्रगति पर प्रभाव पड सकता है. बहरहाल, राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस […]

विज्ञापन

बोगोटा : वामपंथी छापामारों के हमले में 11 सैनिकों के मारे जाने और 19 के घायल होने के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति ने विद्रोही शिविरों पर फिर से हवाई हमले शुरु करने के आदेश दिए हैं जिससे दो साल से जारी शांति वार्ता की प्रगति पर प्रभाव पड सकता है.

बहरहाल, राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने कल ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि सरकार वार्ता से हटने की सोच रहा है. उन्होंने कहा कि कोलंबिया में 50 साल से जारी खून-खराबे को समाप्त करने की जरुरत है.

कोलंबियाई सेना की तीसरी डिवीजन ने बताया कि यह हमला मंगलवार मध्यरात्रि को काउका में हुआ जब सेना की एक इकाई गश्त लगा रही थी। छापामारों ने देशी विस्फोटकों और ग्रेनेड से हमला किया था। रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया :एफएआरसी: के छापामारों के हमले में एक कनिष्ठ अधिकारी और सेना के 10 अन्य जवानों की मौत हो गयी.

सैंटोस ने हमले की निंदा की और कहा कि उन्होंने एफएआरसी के ठिकानों पर हवाई हमले के लिए एक महीने से लगी वह रोक हटा दी है जिसे आधी सदी से जारी लडाई को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola