ईशनिंदा वाली तस्वीर डालने के आरोप में सउदी अरब में भारतीय गिरफ्तार

जेद्दा : ईशनिंदा वाली तस्वीर कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर डालने के मामले में सउदी अरब में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है. भारतीय व्यक्ति को पिछले महीने पुलिस ने हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया था. उसने माना कि फेसबुक पेज उसका है लेकिन कहा कि उसने एक दूसरे अकाउंट पर तस्वीर के […]
जेद्दा : ईशनिंदा वाली तस्वीर कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर डालने के मामले में सउदी अरब में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है. भारतीय व्यक्ति को पिछले महीने पुलिस ने हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया था. उसने माना कि फेसबुक पेज उसका है लेकिन कहा कि उसने एक दूसरे अकाउंट पर तस्वीर के लिंक को देखा था और तस्वीर देखने के लिए ‘लाइक’ पर क्लिक करना पडा.
अरब न्यूज ने उसके हवाले से कहा कि तस्वीर खुद से उसके खाते में आ गयी. हालांकि खबर के अनुसार जांच अधिकारियों ने फैसला किया कि वह आपत्तिजनक तस्वीर प्रकाशित करके देश के साइबर कानून को तोडने का दोषी है. बताया जाता है कि भारतीय शख्स दो साल से यहां रह रहा था और एक कैटरिंग कंपनी के लिए काम कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




