गांधी के भारत लौटने की 100वीं वर्षगांठ पर जुटे विद्वान

जोहान्सबर्ग : महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की 100वीं वर्षगांठ पर विश्वभर से कई विद्वान गांधीवादी सिद्धांतों और अंतरधार्मिक संवाद बढाने के लिए सप्ताहांत यहां एकत्र हुए. दक्षिण अफ्रीका में ‘सत्याग्रह’ की अलख जगाने के बाद महात्मा गांधी के भारत लौटने की शताब्दी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत, […]
जोहान्सबर्ग : महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की 100वीं वर्षगांठ पर विश्वभर से कई विद्वान गांधीवादी सिद्धांतों और अंतरधार्मिक संवाद बढाने के लिए सप्ताहांत यहां एकत्र हुए. दक्षिण अफ्रीका में ‘सत्याग्रह’ की अलख जगाने के बाद महात्मा गांधी के भारत लौटने की शताब्दी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत, अमेरिका और अफ्रीका से कई वक्ताओं ने भाग लिया.
उन्होंने ‘गांधी और उनकी विरासत : एक वकील से महात्मा’ शीर्षक के अंतर्गत अपने विचार रखे और इस पर भी चर्चा की कि दक्षिण अफ्रीका के निर्माण में उनका क्या प्रभाव रहा. भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने कहा कि इस सम्मलेन का जोहान्सबर्ग में होना उचित है क्योंकि यहीं महात्मा गांधी ने अपने ‘सत्याग्रह’ की नींव रखी थी.
इस सम्मेलन का आयोजन विटवाटरस्रैंड विश्वविद्यालय के भारतीय अध्ययन केंद्र और जोहान्सबर्ग एवं प्रिटोरिया के भारतीय मिशन द्वारा संयुक्त रुप से किया गया. इसमें गांधी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं और नस्लभेद के खिलाफ अभियान में उनके योगदान पर ध्यान केंद्रित किया गया. घनश्याम ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन महात्मा गांधी के भारत लौटने की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सालभर चलने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




