ओबामा ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस्राइल को वॉशिंगटन का समर्थन जारी रहेगा. अमेरिका ने कहा कि अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने करीबी सहयोगियों की हिफाजत के लिए जो कुछ भी जरुरी होगा वह कदम उठाएगा. संयुक्त राष्ट्र […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस्राइल को वॉशिंगटन का समर्थन जारी रहेगा. अमेरिका ने कहा कि अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने करीबी सहयोगियों की हिफाजत के लिए जो कुछ भी जरुरी होगा वह कदम उठाएगा.
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत समांता पावर ने शक्तिशाली अमेरिकन इस्राइल पब्लिक अफेयर्स कमेटी के सदस्यों से कहा, ‘‘अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.’’ उन्होंने फिर से दोहराया कि ओबामा प्रशासन अमेरिका-इस्राइल संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध है. इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ समझौते के लिए अमेरिका को आगाह करते हुए कहा था कि ईरान दुनिया में आतंकवाद को प्रश्रय देने वाला सबसे बडा देश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




